फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tricolor will be hoisted on 5 crore houses, 'Tiranga Concert' will be held in all 75 districts of the stat

UP: 5 करोड़ घरों पर फहराए जाएंगे तिरंगे, प्रदेश के सभी 75 जिलों में होंगे 'तिरंगा कॉन्सर्ट'; जानें अपडेट

Thu, 06 Aug 2026 03:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 06 Aug 2026 03:55 PM IST
सार

प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा संगीत समारोह आयोजित होंगे। देशभक्ति गीत, नृत्य, वंदे मातरम और बैंड की प्रस्तुतियों के साथ शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है।

विज्ञापन
UP: Tricolor will be hoisted on 5 crore houses, 'Tiranga Concert' will be held in all 75 districts of the stat
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही भावी पीढ़ी में देशभक्ति का संचार करने के लिए डबल इंजन सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी आयोजनों को जनभागीदारी के साथ मनाने का निर्देश दिया है। इस श्रृंखला में राजधानी लखनऊ समेत सभी 75 जनपदों में ‘तिरंगा संगीत समारोह’ (तिरंगा कॉन्सर्ट) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रभक्ति के गीतों-नृत्यों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

कॉन्सर्ट में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका 

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा महोत्सव भी होगा। इसके अंतर्गत तिरंगा मेला व भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा कॉन्सर्ट में नामचीन कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश के सभी 75 जनपदों में होगा तिरंगा कॉन्सर्ट 

तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में होगा। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम व विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति पर आधारित होगा। कॉन्सर्ट में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत-संगीत व वंदे मातरम का सामूहिक गान होगा। इसमें विभिन्न स्कूलों, पुलिस बल व आर्मी बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

लखनऊ में इन स्थानों पर प्रस्तावित है कॉन्सर्ट 

राजधानी लखनऊ में भी विभिन्न स्थानों पर तिरंगा कॉन्सर्ट प्रस्तावित किया गया है। संस्कृति विभाग के मुताबिक 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल, लुलु मॉल समेत कई अन्य स्थानों पर तिरंगा संगीत समारोह प्रस्तावित है। 

सिनेमाघरों में भी होगा राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिनों बैठक में निर्देश दिया था कि 14 व 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना, प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध उत्पन्न करना है।

जनपद, ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायतों में भी ये आयोजन किए जाएं। इसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों, परिवहन क्षेत्र, आरडब्ल्यूए, सरकारी सेवकों, शिक्षण संस्थानों, एनसीसी व एनएसएस आदि की भी सहभागिता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed