{"_id":"6a74734594d92f75f3037271","slug":"video-video-ratayara-faja-ka-patana-sa-abhatharata-thabga-na-vakasa-nagara-ka-brada-ukhaugdhakara-faka-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रिटायर फौजी की पत्नी से अभद्रता, दबंगों ने विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रिटायर फौजी की पत्नी से अभद्रता, दबंगों ने विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंका
लखनऊ के तेलीबाग स्थित कल्ली पुलिस चौकी क्षेत्र के विकास नगर में गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मोहल्ले का नामपट्ट उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर रिटायर फौजी की पत्नी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विकास नगर निवासी रानी देवी ने बताया कि उनके पति अरविंद यादव सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में मोहनलालगंज स्थित एक सरकारी बैंक में कार्यरत हैं। उनके अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे आधा दर्जन से अधिक लोग मोहल्ले में पहुंचे और विकास नगर का बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पीजीआई थाने में दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।