Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Tug-of-war between SP and Congress over seats; Congress seeks 181 seats, while SP makes this demand regard

यूपी: सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें; सपा ने उत्तराखंड में की ये मांग

Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 57 जिलों की 181 सीटें मांगी हैं। जवाब में सपा ने उत्तराखंड में 30 सीटों पर दावा किया है। दोनों दलों के बीच मंगलवार को दिल्ली में पहली बैठक होगी।

विज्ञापन
UP: Tug-of-war between SP and Congress over seats; Congress seeks 181 seats, while SP makes this demand regard
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच मंगलवार को दिल्ली में पहली बैठक होनी है, लेकिन इससे पहले ही सीटों को लेकर दबाव की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने सपा को 57 जिलों की 181 सीटों की एक गोपनीय सूची सौंपी है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर लीक हो गई। इस सूची में कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल और बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों की सीटें मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने भी कांग्रेस को जवाब देते हुए उत्तराखंड में 30 सीटों पर दावा ठोंका है। सपा की उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित सूची में सामान्य वर्ग के लिए 25, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 4 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए एक सीट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई एक बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और सभी दलों का सम्मान करते हुए सीटों का तालमेल बैठाया जाएगा, जिसमें सबसे अच्छे उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed