{"_id":"69d60f17980627bf5b026b11","slug":"up-two-drunken-passengers-found-at-lucknow-airport-chaos-ensues-at-ola-point-after-missing-flight-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ एयरपोर्ट पर नशे में मिले दो यात्री, फ्लाइट छूटने के बाद ओला प्वाइंट पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ एयरपोर्ट पर नशे में मिले दो यात्री, फ्लाइट छूटने के बाद ओला प्वाइंट पर मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ एयरपोर्ट पर दो यात्री नशे में ओला पिकअप प्वाइंट पर मिले। रात की फ्लाइट छूट जाने के बाद वे शराब के प्रभाव में लेटे थे और सामान बिखरा हुआ था। तलाशी में नशीली गोलियां मिलीं। सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका गया और बाद में चारबाग रेलवे स्टेशन भेजा गया।
अमौसी एयरपोर्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब ओला पिकअप प्वाइंट पर दो यात्री नशे की हालत में पड़े मिले। सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट बिल्डिंग के बाहर कानपुर रोड तरफ जाने वाले रास्ते की ओर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में देखा और जांच शुरू की।
Trending Videos
पूछताछ में पता चला कि दोनों यात्री मोचु वांथ और अनुही कंठ सोमवार रात 11:30 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-2173 से जाने वाले थे, लेकिन रात में सो जाने के कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। इसके बाद वे आगमन क्षेत्र के ओला पिकअप प्वाइंट पर नशे की हालत में बैठे और लेटे पाए गए, जबकि उनका सामान आसपास बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान एक यात्री का मोबाइल फोन डिस्चार्ज मिला, जिसे चार्ज कर आवश्यक जानकारी जुटाई गई। यात्रियों की सहमति से उनके सामान की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ नशीली गोलियां बरामद हुईं। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों ने काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को कुछ समय के लिए एमएसएफ कार्यालय में रखा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चारबाग रेलवे स्टेशन भेज दिया गया।