{"_id":"699ed0023c651bb2e2073e1c","slug":"up-up-stf-nabs-man-who-duped-youth-in-the-name-of-army-recruitment-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले को यूपी एसटीएफ ने दबोचा, बदले नाम से करता था फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले को यूपी एसटीएफ ने दबोचा, बदले नाम से करता था फ्रॉड
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
सेना में भर्ती करवाने का लालच देकर ठगी करने वाले युवक को यूपीएसटीएफ ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। वह छद्मनाम से वारदात को अंजाम देता था।
गिरफ्तार युवक आलोक तिवारी।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का लालच देकर ठगी करने वाले युवक को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आलोक तिवारी कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ छिबरामऊ के भोगपुर निगोह का रहने वाला है।
वह बदले हुए नाम आकाश कुमार के नाम से युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था और उनसे ठगी करता था।
एसटीएफ को उसके पास से पांच अंक पत्र, फर्जी आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और 1430 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
Trending Videos
वह बदले हुए नाम आकाश कुमार के नाम से युवकों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था और उनसे ठगी करता था।
एसटीएफ को उसके पास से पांच अंक पत्र, फर्जी आधार कार्ड, एक एटीएम कार्ड और 1430 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
