फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: UPSTDC's gift ahead of Janmashtami—a three-day tour of Braj's 'Krishna Leela' sites.

UP: जन्माष्टमी से पहले यूपीएसटीडीसी का तोहफा, तीन दिन में कराएगा ब्रज के कृष्ण लीला स्थलों के दर्शन

Mon, 10 Aug 2026 01:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 10 Aug 2026 01:56 PM IST
सार

जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने तीन दिन और दो रात का कृष्ण लीला टूर पैकेज शुरू किया है। यात्रा लखनऊ से शुरू होगी और मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन व बरसाना के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। पैकेज में आवास, नाश्ता, गाइड और स्थानीय भ्रमण शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: UPSTDC's gift ahead of Janmashtami—a three-day tour of Braj's 'Krishna Leela' sites.
जन्माष्टमी से पहले यूपीएसटीडीसी का तोहफा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को ब्रज धाम की आध्यात्मिक यात्रा का विशेष उपहार दिया है। 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने तीन दिन और दो रात का 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज शुरू किया है। 

विज्ञापन


यह विशेष पैकेज श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन एक ही यात्रा में कराएगा। यात्रा का शुभारंभ लखनऊ से सुबह 08 बजे होगा। यह पैकेज आध्यात्मिक पर्यटन को नई उड़ान देने के साथ कृष्ण-ब्रज सर्किट को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान की उस व्यापक सोच का साकार स्वरूप है, जिसके माध्यम से प्रदेश की धार्मिक पर्यटन विरासत को देश-विदेश के अधिकाधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल कृष्ण-ब्रज सर्किट को मजबूती प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 'ब्रज क्षेत्र की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से लगाया जा सकता है। वर्ष 2025 में मथुरा में 10.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि ब्रज रंगोत्सव-2025 में 44 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता कर इस सांस्कृतिक महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। वहीं वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही लगभग 1.90 करोड़ पर्यटकों के आगमन ने यह स्पष्ट किया कि ब्रज क्षेत्र देश के सबसे तेजी से उभरते आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है।'

 

आकर्षक यात्रा पैकेज उपलब्ध 

परिवारों एवं छोटे समूहों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए इस विशेष टूर पैकेज को किफायती दर पर तैयार किया गया है। यात्रियों के लिए वातानुकूलित सेडान एवं क्रिस्टा वाहनों की व्यवस्था की गई है। सेडान वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,400 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, क्रिस्टा वाहन का पैकेज प्रति व्यक्ति 10,150 रुपए तय किया गया है। सेडान या क्रिस्टा पैकेज के लिए कम से कम दो यात्रियों का होना अनिवार्य होगा।  

यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए यूपीएसटीडीसी ने 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज में आवास, नाश्ता, जलपान, हाई-टी, प्रशिक्षित गाइड, स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल की हैं। इससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों की आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, दोपहर और रात्रि भोजन की व्यवस्था एवं उसका खर्च यात्रियों को स्वयं वहन करना होगा।

 

इन मंदिरों के होंगे दर्शन

तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर और अक्षय पात्र मंदिर के बाद प्रेम मंदिर के दर्शन करेंगे। दूसरे दिन, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, भूतेश्वर महादेव मंदिर, गोवर्धन धाम, म्यूजियम, गीता मंदिर, पोतरा कुंड, गोकुल गांव और गोवर्धन की यात्रा कराई जाएगी। वहीं, तीसरे एवं अंतिम दिन श्रद्धालु बरसाना स्थित राधारानी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्री राधा दामोदर मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

ब्रज सर्किट को मिलेगी विशिष्ट पहचान

यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने कहा कि 'कृष्ण लीला' टूर पैकेज को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल यात्रियों को ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सहज दर्शन कराने के साथ-साथ वहां की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराएगी। उनका विश्वास है कि यह पैकेज ब्रज सर्किट को देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed