{"_id":"6a799428da0ae38fe1072b6e","slug":"video-lkhanauu-ma-aathhara-karada-shavara-ma-saravara-na-bugdhhaii-masabta-tana-ghata-taka-thapa-raha-kama-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आधार कार्ड शिविर में सर्वर ने बढ़ाई मुसीबत, तीन घंटे तक ठप रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आधार कार्ड शिविर में सर्वर ने बढ़ाई मुसीबत, तीन घंटे तक ठप रहा काम
लखनऊ में विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत हबीबपुर गांव में बने पंचायत भवन में सोमवार सुबह 10 बजे से आधार कार्ड अपडेट और नए आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण दोपहर एक बजे तक आधार संबंधी काम शुरू नहीं हो सका। दूर-दराज से आए ग्रामीणों को घंटों पंचायत भवन में बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करना पड़ा।
हबीबपुर गांव निवासी खुशबू ने बताया बेटी पीहू का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आई थी लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से बेटी का नया आधार कार्ड नही बन पया वही गोहरामऊ गांव निवासी विकास यादव ने बताया वह दोपहर करीब 12 बजे आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचे थे। सर्वर में दिक्कत के कारण उनका काम नहीं हो सका और उन्हें इंतजार करना पड़ा।सैफलपुर गांव निवासी रमेश सुबह दस बजे अपनी बेटी पलक का आधार अपडेट कराने और बेटे गोलू का नया आधार कार्ड बनवाने पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक सर्वर ठप रहने से दोनों बच्चों का काम नहीं हो पाया।
सैफलपुर निवासी नीलम ने बताया बेटी रुचि प्राथमिक विद्यालय की कक्षा दो में पढ़ती है। आधार कार्ड बनवाने की जानकारी मिलने पर वह बेटी की छुट्टी कराकर करीब 15 किलोमीटर दूर से पंचायत भवन पहुंचीं, लेकिन सर्वर ठप होने से आधार नहीं बन सका। वह पंचायत भवन में ही बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करती रहीं।उन्नाव के मटरिया धौरा निवासी सोनवानी जन्मतिथि में संशोधन कराने पहुंचीं थीं। जमालनगर निवासी रामावती अपनी बेटी सिद्धि का आधार अपडेट कराने आई थीं, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते दोनों को भी निराश होकर इंतजार करना पड़ा।वहीं मलिहाबाद के फूलचंद्रखेड़ा गांव निवासी संत राम अपनी पत्नी मधु के साथ पहुंचे थे। संत राम ने बताया उन्हें अपनी जन्मतिथि और पत्नी के नाम में संशोधन कराना था, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण आधार में संशोधन नहीं हो सका।
आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए ग्रामीणों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर पंचायत भवन पहुंचना पड़ा। सर्वर ठप होने से उन्हें आने-जाने में समय और खर्च के साथ घंटों इंतजार की परेशानी भी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने सर्वर की तकनीकी समस्या जल्द दूर कर आधार सेवाएं सुचारु कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।