यूपी: विक्षोभ के चलते पूरे प्रदेश में आज मौसम बदलने की संभावना, इन जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट
Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। गुरुवार को पश्चिम यूपी के कई जिलों में आंधी के साथ बरसात हुई। आज बाकी हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से पूर्वी और पश्चिमी संभागों के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं मध्यम तो कही हल्की बारिश हुई। गोरखपुर में सर्वाधिक 21.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ आदि में हल्की बूंदाबांदी हुई।
इस कमजोर विक्षोभ के असर से प्रदेश भर में तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 42 जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदे पड़ने की संभावना जताई गई है। बांदा 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी में 42 डिग्री, झांसी में 41.9 डिग्री और बहराइच में 40.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नए विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।
इन जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में है गरज-चमक और वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के इलाके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.