सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Sudden Change in Weather Across the State Lightning and Rain Alert Issued for 38 Districts; Mercu

UP Weather: प्रदेश में अचानक से बदला मौसम, 38 जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट; चार डिग्री लुढ़का पारा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 26 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी, जबकि आगे और बारिश की संभावना जताई गई है।

UP Weather Sudden Change in Weather Across the State Lightning and Rain Alert Issued for 38 Districts; Mercu
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पश्चिमी इलाकों समेत प्रदेश के 38 जिलों में गरज चमक और कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बादलों की सक्रियता का असर पूर्वी यूपी में भी देखने को मिलेगा।

Trending Videos


इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवा को बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज और हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बांदा में 21.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।



 

यहां मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना

अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी।

 

झोंकेदार हवा (गति 30 से 40 किमी/घंटा)) की संभावना

अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, भदोही, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed