{"_id":"69ee23b2250bb37f8a08fc8c","slug":"up-weather-takes-a-u-turn-tomorrow-drizzle-to-provide-relief-from-deadly-heat-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आज 40 जिलों में लू की चेतावनी, देर रात से बदल सकता है मौसम का मिजाज; बूंदाबांदी देगी तपिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आज 40 जिलों में लू की चेतावनी, देर रात से बदल सकता है मौसम का मिजाज; बूंदाबांदी देगी तपिश से राहत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में भीषण गर्मी से लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात या मंगलवार से मौसम करवट ले सकता है।
सड़कों पर छाया सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। पूरब से पश्चिम तक गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिख रहा है और आसमान से बरसती आग जैसी धूप जनजीवन को बेहाल कर रही है।
रविवार को बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज में 45.7 डिग्री, अमेठी में 44.7 डिग्री और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि इस बीच राहत की उम्मीद भी जताई गई है। विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात या मंगलवार से मौसम करवट ले सकता है।
ये भी पढ़ें - सिपाही पासिंग आउट परेड में बोले सीएम योगी, प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज; अब यहां नहीं होते दंगे
ये भी पढ़ें - राम मंदिर की सुरक्षा दीवार का 500 मीटर हिस्सा तैयार, चारों ओर बनेगी 3400 मीटर लंबी दीवार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 अप्रैल से पश्चिमी यूपी व तराई से शुरू होकर लगभग पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। कुल मिलाकर अब अप्रैल के बचे हुए दिनों में लू की परिस्थितियों से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है।
इन इलाकों में है लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X