पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather update Monsoon arrives in UP rainfall alert issued for 26 districts know your district forecast

UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री! तराई में बरसे मेघ; 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Tue, 30 Jun 2026 10:11 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 10:11 AM IST
सार

UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री होने वाली है। तराई में बारिश से इसके संकेत मिल गए हैं। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...

विज्ञापन
UP Weather update Monsoon arrives in UP rainfall alert issued for 26 districts know your district forecast
UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार से बुधवार के बीच कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत 26 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी सहित 29 जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 25 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रविवार से सोमवार के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बहराइच में सर्वाधिक 104 मिमी और श्रावस्ती में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को आगरा 42.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं अलीगढ़ में 42 डिग्री और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून से एक जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में है मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थ नगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed