पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Mandir offering theft RMO responsible for monitoring CCTV and counting room is also on SIT radar

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रडार पर 17 साल से अयोध्या में जमे RMO; CCTV और काउंटिंग रूम की निगरानी की थी जिम्मेदारी

Tue, 30 Jun 2026 09:08 AM IST
Bhupendra Singh सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 09:08 AM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में 17 साल से अयोध्या में जमे रहे RMO भी रडार पर हैं। इनके पास CCTV-काउंटिंग रूम की निगरानी की जिम्मेदारी थी। लंबे कार्यकाल और भूमिका की पड़ताल हो रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Mandir offering theft RMO responsible for monitoring CCTV and counting room is also on SIT radar
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय के साथ अर्जुन देव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब जांच की आंच श्रीराम जन्मभूमि में तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (आरएमओ) अर्जुन देव तक पहुंच गई है। काउंटिंग रूम में चढ़ावे की गणना के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ पूरे मंदिर परिसर में लगे करीब 1600 कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास है। ऐसे में एसआईटी व पुलिस यह पता लगा रही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी कैसे होती रही और निगरानी तंत्र कहां नाकाम रहा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अर्जुन देव वर्ष 2009 से लगातार अयोध्या में तैनात हैं। इस दौरान कई बार उनके तबादले के आदेश हुए, लेकिन हर बार किसी न किसी स्तर पर रुक गए। हाल में लखनऊ तबादले का आदेश भी निरस्त हो गया था। एसआईटी अब यह भी खंगाल रही है कि आखिर उनके तबादले बार-बार किसके स्तर से रुकवाए गए और एक ही जिले में 17 वर्ष तक तैनाती की वजह क्या रही।
विज्ञापन


वीआईपी दर्शन व्यवस्था में भी सक्रिय भूमिका

जांच में यह भी सामने आया है कि अर्जुन देव सिर्फ वायरलेस संचार और सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं थे। वह वीआईपी दर्शन व्यवस्था समेत ट्रस्ट के कई कामकाज में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। एसआईटी उनसे पूछताछ कर चुकी है और अब उनकी जिम्मेदारियों, अधिकार क्षेत्र और ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपत को लेकर चर्चा

चंपत राय को लेकर चर्चा है कि वह दिल्ली चले गए हैं। हालांकि एक अधिकारी से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात को नकार दिया है। उनका कहना था कि वह अयोध्या में ही हैं। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार अयोध्या में संतों, महंतों और मंदिर से जुड़े लोगों से फीडबैक ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट की नई व्यवस्था और पुनर्गठन पर मंथन आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed