फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will the path to a Congress-SP alliance open in Delhi, not Lucknow? A meeting with Congress leaders will d

यूपी: लखनऊ में नहीं दिल्ली में खुलेंगे कांग्रेस- सपा गठबंधन के रास्ते? कांग्रेस नेताओं के साथ तय होगी बातचीत

Mon, 28 Sep 2026 05:50 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 05:50 AM IST
सार

SP-Congress alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक में सपा और कांग्रेस के नेता यूपी में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा कर कर सकते हैं। यह बैठक 30 सितंबर को है। 

विज्ञापन
UP: Will the path to a Congress-SP alliance open in Delhi, not Lucknow? A meeting with Congress leaders will d
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली में 30 सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर भी बातचीत होने के पूरे आसार हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी इस बैठक में अपने रुख को पूरी तरह से सामने रखने की तैयारी में है। सपा नेतृत्व का स्पष्ट मानना है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी सीट पर चर्चा तभी आगे बढ़ेगी जब कांग्रेस दावेदारी वाली सीटों के साथ अपने मजबूत और संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने रखेगी।

विज्ञापन


सपा के शीर्ष रणनीतिकारों का कहना है कि सिर्फ कागजों या बयानबाजी में सीटों की मांग करना गठबंधन के हित में नहीं है। 30 सितंबर की बैठक में यह बात मजबूती से उठाई जाएगी कि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य हर हाल में चुनाव जीतना है। ऐसे में जिस सीट पर कांग्रेस अपना दावा ठोकेगी, उस पर उसके उम्मीदवार के जमीनी जनाधार, क्षेत्रीय समीकरण और जीतने की क्षमता पर भी बात होगी।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव अन्यत्र व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उनका संदेश लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे। 30 सितंबर की बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सामने यह स्पष्ट कर दिया जाएगा कि कांग्रेस को अपनी मांगों के साथ उम्मीदवारों की ठोस सूची देनी होगी, जिसके आधार पर ही सीट आवंटन पर अंतिम मुहर लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed