UP: सीतापुर में मिली महिला की लाश, झाडियों में खून से लथपथ थी, गर्दन पर मिले चोट के गहरे निशान
सीतापुर में सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गले और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं। पहचान और घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुरमथुरा में रामपुरमथुरा-गुड़ईचा मार्ग पर सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। उसके गले में चोट के निशान पाए गए हैं। इसलिए ग्रामीण हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
गुड़ईचा मार्ग पर बांसुरा कस्बे के आगे सरैंया प्राथमिक विद्यालय के सामने एक नाला बहता है। उसके ऊपर ही रपटा पुल बना हुआ है। वहीं पर किनारे झाड़ी में राहगीरों ने शव देखा। उन्होंने पड़ोसी ग्रामीणों को सूचना दी, ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकाला। जांच में पता चला कि करीब 30 वर्षीय महिला के गले पर चेहरे पर गहरे कट के निशान है। जो किसी धारदार हथियार के प्रतीत होते हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच करते हुए साक्ष्यों को जुटाया है।स्थानीय लोगों ने निशान देखकर ही हत्या की आशंका जाहिर की है।
पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की उम्र करीब 30 वर्ष की प्रतीत हो रही है। वह विवाहित प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के लिए नजदीकी थानों, जिलों में संपर्क किया गया है।
अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी
पुलिस की मानें तो महिला ने लोवर व गहरे काले रंग का टीशर्ट पहना है। जिस जगह पर शव मिला है। वहां पर चारों तरफ खेत ही हैं। ऐसे में हादसे की आशंका तो ना के समान ही है। आशंका यह है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। क्योंकि शव के आसपास में प्लास्टिक भी मिली है। माना जा रहा है कि शव को उसी प्लास्टिक में लपेटा गया होगा। हालांकि अभी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
चार टीमों का किया गया गठन
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस टीमों ने मौके पर जाकर जांच की है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।