सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies, five injured in collision between auto-rickshaw and e-rickshaw

Sitapur News: ऑटाे व ई रिक्शा की टक्कर में युवक की मौत, पांच जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, five injured in collision between auto-rickshaw and e-rickshaw
विज्ञापन
महमूदाबाद। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर इंदौरा के पास सोमवार रात को ऑटो व ई रिक्शा आपस में टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे का कारण अंधेरा माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सीएनजी ऑटो व ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में ऑटो सवार रामपुरकलां के सिकंदराबाद गांव निवासी मोहम्मद नयूम (18) की मौके पर ही मौत हो गई। सदरपुर के उमरहर निवासी ब्रह्मादीन (40), रामपुरकलां के बगराभारी निवासी केसर (40), शिवेंद्र (59), सदरपुर के दौलतपुर निवासी सर्वेश (45) और बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के कसरई गांव निवासी आरिफ (40) घायल हो गए। पांचों घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

सिधौली। कस्बे में नेशनल हाईवे पार कर रहे बालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लखनऊ के छठा मील निवासी प्रिंस (9) सिधौली के बाजार मोहल्ले में अपनी ननिहाल आया था। मंगलवार को वह सिद्धेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग के निकट हाईवे पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रिंस को सीएचसी सिधौली पहुंचाा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed