सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Administration halts construction of Emperor Ashoka Memorial Gate; Lekhpal suspended

Sitapur News: सम्राट अशोक स्मृति द्वार का प्रशासन ने रुकवाया काम, लेखपाल सस्पेंड

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration halts construction of Emperor Ashoka Memorial Gate; Lekhpal suspended
महमूदाबा के मझिगवां में रोका गया स्मृति द्वार का निर्माण व विरोध में तहसील में धरने पर बैठे भीम
विज्ञापन
महमूदाबाद। रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मझिगवां में चकमार्ग पर निर्माणाधीन सम्राट अशोक स्मृति द्वार के निर्माण कार्य को प्रशासन ने मंगलवार को रुकवा दिया है। स्वागत द्वार का भीम आर्मी चीफ व नगीना के सांसद चंद्रशेखर द्वारा 18 जून को लोकार्पण किया जाना था। मामले में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है।

रामपुर मथुरा के मझिगवां में ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। सम्राट अशोक महान स्मृति द्वार के नाम से ढाई वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा था। स्वागत द्वार के ऊपरी हिस्से पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का नाम लिखा गया है। इसी गांव में संविधान पार्क का भी निर्माण किया गया है। 18 जून को भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दोनों कार्याें का लोकार्पण किया जाना था। आयोजकों द्वारा इसके लिए रूपरेखा तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम डाॅ. अंजली सिंह, तहसीलदार उमाशंकर, सीओ वेदप्रकाश, बीडीओ प्रतिभा जायसवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। छानबीन में पता चला कि स्वागत द्वार जिस जमीन पर बन रहा है, वह गाटा 58 है जो चकमार्ग है। निर्माण कार्य के लिए अनुमति भी नहीं ली गई थी। प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले स्थानीय लेखपाल सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील में धरने पर बैठे भीम आर्मी के कार्यकर्ता
मंगलवार शाम करीब चार बजे भीम आर्मी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य श्यानेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत मौर्य, प्रदेश सचिव इमरान खान, जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी आदि तहसील पहुंचे। पदाधिकारियों ने एसडीएम व तहसीलदार को फोन किया। अधिकारी आने का आश्वासन देते रहे मगर आए नहीं। इससे नाराज कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। सूचना पर एसडीएम तहसील पहुंचीं।


...तो सड़क पर उतरेंगे
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विश्वजीत चौधरी ने कहा कि 24 महापुरुषों के चित्र के साथ बने स्वागत द्वार के निर्माण को रोकना प्रशासन की तानाशाही है। हमने कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को सूचना दे दी है। कोई जनसभा नहीं है इसीलिए अनुमति का प्रश्न नहीं उठता। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना तय है। प्रशासन विवाद की स्थिति उत्पन्न करेगा तो सड़क पर उतरेंगे।

महमूदाबा के मझिगवां में रोका गया स्मृति द्वार का निर्माण व विरोध में तहसील में धरने पर बैठे भीम

महमूदाबा के मझिगवां में रोका गया स्मृति द्वार का निर्माण व विरोध में तहसील में धरने पर बैठे भीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed