सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Devotees thronged Bajrangbali's shrine

Sitapur News: बजरंगबली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Bajrangbali's shrine
नैमिषारण्य चक्रतीर्थ परिसर में भंडारे में प्रसाद बांटते संत और लहरपुर में प्रसाद बांटते श्रद्धा
विज्ञापन
सीतापुर। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन कर बालाजी महाराज से बल, बुद्धि व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घंटे-घड़ियाल की करतल ध्वनि के बीच बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भंडारों की धूम रही।

अधिकमास के कारण इस बार ज्येष्ठ में आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं। सातवें बड़े मंगल पर शहर के जेल रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर, घंटाघर के पास स्थित छोटे हनुमान मंदिर व मालगोदाम के पास स्थित चांदी वाले हनुमान मंदिर समेत बजरंगबली के प्रत्येक मंदिर में दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। शहर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में आरएम पीवी सहाय, राजीव वर्मा व अंकित श्रीवास्तव तथा सत्यम ढाबे पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने पहुंचकर आयोजक राजकुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, सत्यम व अर्पित जायसवाल के साथ भंडारे में प्रसाद वितरण किया। ठाकुरद्वारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भाजपा नेता अचिन मेहरोत्रा व सचिन मेहरोत्रा ने प्रसाद वितरण किया। स्टेशन रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, रंपा रोड, लालबाग, चुंगी चौराहा, नई बस्ती, आवास विकास आदि स्थानों पर भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। मिश्रिख में अस्पताल चौराहे पर सौरभ त्रिपाठी ने हलुआ व पूड़ी-सब्जी बांटी। तहसील चौराहा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा कर छोला चावल, पूड़ी सब्जी, बूंदी, शरबत का वितरण किया गया। महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य ने अपने आवास के समीप भंडारे का आयोजन किया। सिद्ध बाबा मंदिर के पास नामित सभासद मृगांक वर्मा और उनके सहयोगियों ने प्रसाद बांटा। तहसील परिसर में अधिवताओं, रमुआपुर में राजकुमार वर्मा, कंचन वर्मा, परमहंस मंदिर बन्नी में कृष्णकुमार गुप्ता, अनुज कुमार, बिलौली प्रधान दिनेश पाठक ने भंडारे का आयोजन किया। कल्ली चौराहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में यतींद्र अवस्थी, विधायक रामकृष्ण भार्गव, रामकिंकर पांडेय आदि भंडारे में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटरिया चौराहा व शाहजलालपुर में भंडारा आयोजित किया गया। कमलापुर में प्रदीप गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दलजीत सिंह, प्रद्योत तिवारी, आलोपी निगम, बीडीओ राकेश श्रीवास्तव, सरैंया ठाकुरद्वारा में आशुतोष मिश्र, सुभाष चंद्र मिश्र व अनुराग मिश्र ने भंडारा आयोजित कर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन


खैराबाद के कटरा, रामनारायण बाजार, पाठक ताल, भुइंया ताली तीर्थ स्थित हनुमान मंदिरों व पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजन किया गया। जोशी टोला में सभासद व दिलीप जोशी व टेड़वा चिलौला में प्रधान अवधेश कुमार कटियार ने 24 घंटे सीता राम का जाप और भंडारे का आयोजन किया।
सकरन थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय, मेंहदीपुर बालाजी ऑटो सेल्स, जिओ ऑफिस, दुगाना स्थित चंद्रलोक देवपुरी बालाजी मंदिर आदि जगह भी भंडारे आयोजित किए गए। कुतुबनगर चौराहे के अलावा कई जगह सुनीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजू सिंह, सत्यम गुप्ता, गोपीनाथ गुप्ता, अनूप गुप्ता, सनी चौहान ने भंडारे किए। सेवता के सोनासरि मंदिर के पास प्रदीप, विजय, मनोज आदि ने छोला-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया।
सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
लहरपुर। नगर के अंबर सराय स्थित प्राचीन महावीरन मंदिर, पक्का तालाब तीर्थ, लहरपुर गेट, मां पुरबिन देवी मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके उपरांत हनुमान लला की पूजा कर भंडारों का आयोजन किया गया। शरबत, हलुआ और बूंदी के साथ छोला चावल व पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के हनुमत निवास, बजरंगा मंदिर, भोलिया बाबा मंदिर, छन्नू लाल द्वारिका प्रसाद मंदिर, पक्का तालाब तीर्थ स्थित मंदिर सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों में भी पूजापाठ कर आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

दक्षिणेश्वर हनुमान में किया गया चोला शृंगार
नैमिषारण्य। तीर्थ के हनुमान मंदिरों में मंगलवार को दर्शन पूजन का क्रम दिनभर चलता रहा। प्राचीन हनुमान गढ़ी में सुबह बड़े महंत बजरंग दास व 1008 पवनदास ने दक्षिणेश्वर हनुमान का विधि-विधान से चोला शृंगार किया। पुष्प माला आदि से बजरंगबली का मनमोहक शृंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह को सुगंधित पुष्प व आकर्षक झांकियों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया। कालीपीठ स्थित वरदानी हनुमानजी का आकर्षक शृंगार किया गया। पुजारी भास्कर शास्त्री ने प्रसाद वितरण किया। मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में प्रबंधक दीप नारायण भारद्वाज ने राम नाम संकीर्तन, सुंदर कांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया। चक्रतीर्थ पर प्रधान पुजारी महंत राज नारायण पांडेय ने प्रसाद वितरण किया।

नैमिषारण्य चक्रतीर्थ परिसर में भंडारे में प्रसाद बांटते संत और लहरपुर में प्रसाद बांटते श्रद्धा

नैमिषारण्य चक्रतीर्थ परिसर में भंडारे में प्रसाद बांटते संत और लहरपुर में प्रसाद बांटते श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed