{"_id":"6a3242d0a1d65142050ee9eb","slug":"video-satapara-ma-rasata-pachhana-ka-bhana-madakal-sacalka-sa-lta-bika-va-nakatha-lkara-bhaga-bthamasha-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में रास्ता पूछने के बहाने मेडिकल संचालक से लूट, बाइक व नकदी लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में रास्ता पूछने के बहाने मेडिकल संचालक से लूट, बाइक व नकदी लेकर भागे बदमाश
सीतापुर के लहरपुर में मंगलवार देर रात एक मेडिकल संचालक ने असलहे के बल पर लूट की सूचना दी है। तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोककर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए और पीड़ित को नहर की पटरी के किनारे फेंक दिया। पीड़ित को पैदल मदद मांगकर घर पहुंचना पड़ा।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के करस्यौरा गांव निवासी साहिबे आलम अकैचनपुर टप्पा में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। मंगलवार देर रात दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास पहले से खड़े तीन लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया।
पीड़ित का आरोप है कि बाइक रुकते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन, पर्स में रखी नकदी और बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। साहिबे आलम किसी तरह अकबरपुर चौराहे तक पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।