सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman stoned to death in the capital; she had rushed to help after hearing a commotion, only to be attacke

UP: राजधानी में महिला की पत्थर से मारकर हत्या, शोर सुनकर मदद के लिए पहुंची थी, पड़ोसियों ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 18 Jun 2026 05:53 PM IST
सार

राजधानी के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
UP: Woman stoned to death in the capital; she had rushed to help after hearing a commotion, only to be attacke
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंथरा के मवई पड़ियाना गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर श्रमिक राजेंद्र और उनकी दृष्टिबाधित बुजुर्ग मां सियावती रावत (65) पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सियावती के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों, उनकी मां और चाचा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


श्रमिक राजेंद्र रावत के अनुसार, वह करीब 15 वर्ष पहले पड़ोसी मनोहर की पत्नी को लेकर चला गया था और लगभग एक वर्ष तक राजस्थान में रहने के बाद दोनों वापस लौट आए थे। तब से दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। इसी बात को लेकर राजेंद्र और मनोहर के परिवार के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


राजेंद्र का आरोप है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह मजदूरी करके घर लौटा। इस बीच मनोहर के बेटे गोविंद, धर्मेंद्र, पत्नी बसंती और भाई पंचम उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जान बचाकर छत पर भागे, तो आरोपी वहां भी पहुंचे

जान बचाने के लिए राजेंद्र मकान की छत पर भाग गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसे बेरहमी से पीटने लगे। बेटे के साथ मारपीट और शोर सुनकर बुजुर्ग सियावती मदद के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। 

हमले में सियावती के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सियावती और राजेंद्र को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सियावती को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र को घर भेज दिया गया।

 

पुलिस का दावा- दोनों तरफ से चले ईंट व पत्थर

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के लोग शाम के समय गांव के बाहर बैठकर एक साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।इसके बाद दोनों तरफ से लोगों ने अपनी-अपनी छत से ईंट-पत्थर चलाए। एक पत्थर सियावती के सिर में लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। राजेंद्र के भाई रवि की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व मारपीट की एफआईआर दर्ज कर धर्मेंद्र, गोविंद और पंचम को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed