फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi hits back on the Ram Mandir dispute, says—"These are the very people who stained the streets of Ayodh

UP: राम मंदिर विवाद पर योगी का पलटवार, बोले- ये वो लोग हैं, जिन्होंने अयोध्या की गलियों को खून से लाल किया

Tue, 04 Aug 2026 02:17 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 04 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

विधानसभा सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संतों को बदनाम करना आस्था का अपमान है और विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग दे रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास का दावा करते हुए विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर चर्चा की अपील की।

विज्ञापन
UP: Yogi hits back on the Ram Mandir dispute, says—"These are the very people who stained the streets of Ayodh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov. YT.

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा, राम मंदिर में जो भी घटना हुई है, उसका संतों से कोई लेना-देना नहीं है। संतों को कठघरे में खड़ा करना बेहद चिंताजनक है और यह आस्था पर चोट करने जैसा है।

विज्ञापन


पूरा सच रामभक्त जानते हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा से सनातन विरोधी रही है और यही लोग राम जन्मभूमि आंदोलन का लगातार विरोध करते रहे हैं।

विज्ञापन

'राम जन्मभूमि की प्राण-प्रतिष्ठा में ये लोग नहीं आए'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी 2024 में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन विपक्ष के नेता उसमें शामिल नहीं हुए। अब वही लोग आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जो लोग अयोध्या की गलियों को खून से लाल कर चुके हैं, वे आज आस्था की बात कर रहे हैं। जो भगवान कृष्ण को नहीं मानते, वे भी आज धर्म की दुहाई दे रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा और कांग्रेस का आचरण धर्म का अपमान करना'

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति करता है और जनहित के विषयों से बचता है।


डबल इंजन सरकार ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अब प्रदेश बीमारू राज्य नहीं रहा और न ही पहचान के संकट से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा आत्मनिर्भर बन रहा है और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। सपा और कांग्रेस का आचरण न केवल धर्म का अपमान है, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों का भी अनादर है। उन्होंने विपक्ष से जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed