सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Young woman trapped in love trap, then pressured to convert, Bajrang Dal workers create ruckus in police s

UP: युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के जानकीपुरम में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप में पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के साथ थाने में प्रदर्शन किया, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

UP: Young woman trapped in love trap, then pressured to convert, Bajrang Dal workers create ruckus in police s
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जानकीपुरम निवासी नफीस खान ने धर्मांतरण नहीं करने पर युवती की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बजरंग दल के साथ थाने में हंगामा किया।

Trending Videos


इंस्पेक्टर विनोद तिवारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के भाई का आरोप है कि नफीस उनकी बहन को फरवरी में दिल्ली लेकर गया था। वहां उसने धर्म बदलने का दबाव बनाया और तभी निकाह करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं, बहन को एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। किसी तरह वह नफीस के चंगुल से भागकर बाहर निकली और परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन दिल्ली पहुंचे और उसे वापस लेकर आए।

आरोप है कि 21 फरवरी को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। इस पर पुलिस ने जांच की बात कहकर तहरीर रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस बीच नफीस पीड़ित परिवार को लगातार धमकी देता रहा। रविवार रात पीड़ित पक्ष बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जानकीपुरम थाने पहुंचा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात करीब दो बजे तक थाने में हंगामा होता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को शांत कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed