सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Upper caste front came out in protest against the black law of UGC

Lucknow News: यूजीसी के काले कानून के विरोध में उतरा सवर्ण मोर्चा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Upper caste front came out in protest against the black law of UGC
सवर्ण समाज के पदा​धिकारियों को रोकती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। यूजीसी की नई नियमावली के विरोध में सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सात घंटे तक नजरबंद रखा। रक्षामंत्री के कार्यक्रम में जाने तक नहीं दिया गया।
Trending Videos


रक्षामंत्री शनिवार दोपहर विमान से लखनऊ पहुंचे थे। सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारी यूजीसी की नई नियमावली को लेकर रक्षामंत्री का मत जानना चाह रहे थे। इसके लिए मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक संदीप सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. अभिनव नाथ त्रिपाठी, व्यापारी नेता अरविंद पाठक, पं. सत्य प्रकाश, समाजसेवी टीपी पांडेय, अधिवक्ता हर्षित श्रीवास्तव, अभय सिंह आदि संदीप सिंह के घर विरामखंड चौराहा स्थित राम भवन पहुंचे थे। सभी रक्षामंत्री से मिलने जाने वाले थे, मगर गोमतीनगर थाने की पुलिस रामभवन पहुंची और उन्हें वहीं नजरबंद कर दिया। संदीप सिंह व अरविंद पाठक का कहना है कि यूजीसी की नई नियमावली को सवर्ण मोर्चा लागू नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, एमएलसी संतोष सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, महामंत्री सतेंद्र सिंह, टिंकू सोनकर आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed