सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSSC Exam: Subordinate Services Selection Commission Releases Exam Calendar—Find Out When Exams Will Begin

UPSSSC EXAM: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 02 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को प्रस्तावित की गई है। वहीं सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2516 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित की गई है।

UPSSSC Exam: Subordinate Services Selection Commission Releases Exam Calendar—Find Out When Exams Will Begin
परीक्षा की तिथि जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जून से सितंबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं व साक्षात्कार का कैलेंडर अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दिया है। इसके तहत दो बड़ी भर्ती की लिखित परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित की गई है। इसमें प्राविधिक सहायक ग्रुप सी व सम्मिलित अवर अधीनस्थ की लिखित परीक्षा शामिल है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति के अनुसार प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को प्रस्तावित की गई है। वहीं सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के 2516 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 23 अगस्त को प्रस्तावित की गई है। इसी तरह सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध अधिकारी के 1565 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 728 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 27 सितंबर को प्रस्तावित की गई है। आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। फार्मासिस्ट के 564 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जून को, सहायक बोरिंग तकनीशियन के 402 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 12 जुलाई को, बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 30 जून को प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed