सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Heatwaves sweltered in the first week of March, with westerly winds continuing to heat the stat

यूपी: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी से तपने लगा प्रदेश, पछुआ हवाओं के बावजूद बढ़ी तपिश; जानिए पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटकर्व, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम गर्म होता जा रहा है। पछुआ हवाएं रात का तापमान तो बेहतर कर रही हैं लेकिन उसकी वजह से दिन की तपिश भी बढ़ रही है। 
 

Uttar Pradesh: Heatwaves sweltered in the first week of March, with westerly winds continuing to heat the stat
यूपी के मौसम में आया बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। पहले ही दिन धूप में तल्खी महसूस की गई और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत साफ नजर आए। सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवा चली, जिसे स्थानीय भाषा में फगुनहट कहा जाता है।

Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार से हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तक वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। सोमवार को बांदा और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे। बांदा में 34 तो हमीरपुर में पारा 34.2 डिग्री तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च की दस्तक के साथ तपने लगी राजधानी, पारा 32 डिग्री पार

Uttar Pradesh: Heatwaves sweltered in the first week of March, with westerly winds continuing to heat the stat
लखनऊ में मौसम।

 मार्च की शुरुआत के साथ ही राजधानी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। महीने के पहले ही दिन तेज धूप ने लोगों को यह एहसास करा दिया कि अब सर्दी विदा ले चुकी है। दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप ने राहगीरों को बेहाल कर दिया और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होती नजर आई।

सोमवार को करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली रूखी पछुआ हवाओं ने मौसम को और अधिक शुष्क बना दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पछुआ हवाएं और तेज हो सकती हैं। हालांकि हवाओं के थमते ही गर्मी और तीखी महसूस होगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अब दिन और रात, दोनों के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed