{"_id":"69a56c2e0671a15b810cca2e","slug":"video-video-khamanaii-ka-hataya-ka-varathha-ma-lkhanauu-ma-jara-shaka-bugdha-imamabugdha-btha-ilka-ma-pasara-sananata-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खामेनेई की हत्या के विरोध में लखनऊ में जारी शोक, बड़ा इमामबाड़ा बंद, इलाकों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खामेनेई की हत्या के विरोध में लखनऊ में जारी शोक, बड़ा इमामबाड़ा बंद, इलाकों में पसरा सन्नाटा
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का शोक और विरोध सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। समुदाय के आह्वान पर छोटा इमामबाड़ा समेत शिया दरगाहों के आसपास की दुकानें बंद रहीं, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा सा माहौल दिखाई दिया।
बड़ा इमामबाड़ा (भूल भुलैया) भी लगातार दूसरे दिन बंद रहा। आम दिनों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले इमामबाड़ों के आसपास सोमवार को असामान्य शांति नजर आई।
बंद बाजारों और सूनी सड़कों ने समुदाय के गम और विरोध को स्पष्ट रूप से दर्शाया। रविवार रात शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोग छोटा इमामबाड़ा से लेकर बड़ा इमामबाड़ा तक एकत्र हुए थे। लोगों ने काले कपड़े पहनकर गम का इजहार किया और घटना के विरोध में नारेबाजी की थी।
सोमवार को भले ही लोग सड़क पर नहीं उतरे, लेकिन बंद प्रतिष्ठानों और शांत माहौल ने यह संकेत दिया कि समुदाय में घटना को लेकर शोक और नाराजगी अब भी बरकरार है। शाम को समुदाय के लोग शोक में इमामबाड़ों पर मजलिस और मातम का आयोजन अपने-अपने क्षेत्र में करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।