सब्सक्राइब करें

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने किशोरों के लिए टीकाकरण का किया शुभारंभ, बोले- यह तीसरी लहर से बचाएगा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jan 2022 11:56 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि यह टीका तीसरी लहर में बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा।

विज्ञापन
Vaccination starts in Uttar Pradesh for teenagers.
टीकाकरण करवाने के बाद मुख्यमंत्री योगी से प्रमाण पत्र लेती एक किशोरी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। सीएम ने सिविल अस्पताल से बच्चों के टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की।



उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। ओमिक्रॉन वायरस डेल्टा प्लस से कमजोर है। लखनऊ में 39 केन्द्रों पर  15 से 18 साल के तीन लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाया जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वजह से बच्चों को टीका लगना सम्भव हुआ है। बच्चों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।

प्रदेश में 87.05 प्रतिशत को पहली और 50.11 प्रतिशत को दोनों डोज
प्रदेश में कोविड टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 87.05 फीसदी को पहली और 50.11 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैक्सीन बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके अंतर्गत एक जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन में दसवीं कक्षा का आईडी कार्ड मान्य होगा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई ने बताया कि कुल एक करोड़ 40 लाख बच्चों केटीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश के 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की डोज दी जा चुकी है, जिसमें 12 करोड़ से अधिक को पहली और सात करोड़ से अधिक को दूसरी डोज दी चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु की 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में करीब 10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स और 10 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी।

Trending Videos
Vaccination starts in Uttar Pradesh for teenagers.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में सबसे पहले स्वर्णिमा सिंह को टीका लगाया गया। स्वर्णिमा ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनें और सभी टीकाकरण करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaccination starts in Uttar Pradesh for teenagers.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में टीकाकरण करवाने के बाद खुशी जताते किशोर। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी कोरोना के नए वैरिएंट का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Vaccination starts in Uttar Pradesh for teenagers.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले के 22 अस्पतालों में किशोरों के लिए शुरू हुआ टीकाकरण
अगले चरण में 15 से 18 वर्ष की उम्र के 1.73 लाख किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू हुआ है। जिले के 22 अस्पतालों में सुबह 10:00 बजे से ही पहले से पंजीकृत किशोर टीकाकरण के लिए पहुंच गए। इन अस्पतालों में किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ऑफलाइन भी पंजीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vaccination starts in Uttar Pradesh for teenagers.
- फोटो : amar ujala

रायबरेली के जगतपुर सीएचसी में 15 वर्ष से ऊपर के किशोरों के टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। मुस्कान सिंह व रामगोपाल ने टीकाकरण करवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed