सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Valuable equipment stolen after damaging a live power line transformer in Chinhat Lucknow.

Lucknow: चलती विद्युत लाइन का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर कीमती उपकरण ले गए चोर, 300 घर अंधेरे में डूबे

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के चिनहट में चोरों ने चलती विद्युत लाइन के ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर जरूरी उपकरण चुरा लिए। इससे कॉलोनी के 300 घरों में अंधेरा छा गया।

Valuable equipment stolen after damaging a live power line transformer in Chinhat Lucknow.
क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ चिनहट इलाके के देवा रोड स्थित राय इन्क्लेव कॉलोनी में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चलती हुई विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें लगे कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए।

Trending Videos


घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की है। अचानक कॉलोनी की बिजली गुल हो गई, जिससे निवासी पूरी रात अंधेरे में रहे। लोगों ने शुरुआत में तकनीकी खराबी समझकर इंतजार किया, लेकिन सुबह करीब 5 बजे ट्रांसफार्मर के पास क्षति के निशान और उपकरण गायब मिलने पर चोरी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी से मुलाकात के बाद दोनों डिप्टी सीएम से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, सियासी तापमान बढ़ा

ये भी पढ़ें -  'संघ की सबसे बड़ी समस्या हिंदू समाज, जनकल्याण में लगाएं मंदिरों की कमाई'; RSS प्रमुख ने दिए सवालों के जवाब


कॉलोनीवासियों में दहशत: सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि चलती लाइन के ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी होना बेहद खतरनाक और संगठित अपराध की ओर इशारा करता है। पूरी रात बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग: स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी है। लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed