{"_id":"6996e09e93ccdbd305010f4a","slug":"unable-to-bear-pain-of-labor-woman-ripped-open-her-stomach-with-knife-in-bahraich-condition-critical-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट; नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट; नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो महिला ने चाकू से खुद ही अपना पेट फाड़ लिया। उसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में भर्ती ननकई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। देखकर लोगों की रूह कांप गई। उसे लहूलुहान हालत में आनन फानन सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
Trending Videos
मामला नंदवल गांव का है। गांव निवासी ननकई (38) के गर्भवती थी। सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ा असहनीय होने पर उसने चाकू से खुद ही पेट फाड़ लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी मिली तो ननकई की मां भी पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ननकई के पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी।