{"_id":"6996e352867f3f721a0b1ed1","slug":"video-bharaica-ma-parasava-pa-naha-haii-brathashata-mahal-na-caka-sa-fa-lya-pata-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। देखकर लोगों की रूह कांप गई। उसे लहूलुहान हालत में आनन फानन सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मामला नंदवल गांव का है। गांव निवासी ननकई (38) के गर्भवती थी। सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ा असहनीय होने पर उसने चाकू से खुद ही पेट फाड़ लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
जानकारी मिली तो ननकई की मां भी पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ननकई के पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।