सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vansh enters semi-finals after defeating Mukil

Lucknow News: मुकिल को हराकर वंश सेमीफाइनल में

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vansh enters semi-finals after defeating Mukil
विज्ञापन
लखनऊ। हरियाणा के वंश नंदल ने स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल में बड़ा उलटफेर कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व वंश बिष्ट और हरियाणा के अर्न्त्य ओह्ल्यान ने भी जीत के साथ अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया।
Trending Videos


ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के वंश नंदल ने दूसरी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन को रोमांचक मैच में 6-4, 0-6, 6-2 से शिकस्त दी। वंश ने पहले सेट में धैर्य का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को छकाते हुए जीत दर्ज की। दूसरे सेट में मुकिल ने आक्रामक खेल और बेहतरीन कोर्ट कवरेज के दम पर एकतरफा जीत से बराबरी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक तीसरे सेट में वंश ने बेहतरीन सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक की बदौलत मैच पर पकड़ मजबूत बनाते हुए जीत हासिल की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीय हरियाणा के अर्नत्या ओह्ल्यान ने हरियाणा के ही उपनिषद भारद्वाज को तीन सेट तक चले रोमांचक मैच में 6-1, 4-6, 6-0 से हराया। ओह्ल्यान ने पहले सेट में तेज सर्विस और सटीक स्मैश के सहारे बढ़त बनाई। दूसरे सेट में उपनिषद ने वापसी की। तीसरे सेट में अर्नत्या ने एकतरफा दबदबा बनाते हुए 6-0 की जीत के साथ मैच जीता।

अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने हरियाणा के सुनील कुमार को 6-3, 6-4 और दिल्ली के वंश बिष्ट ने राजस्थान के अमित को 6-4, 6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पुरुष युगल वर्ग में लव पहल व जसराज सिंह की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर किया। इस जोड़ी ने शीर्ष वरीय अंशुमान सिंह व तनिष्क जाधव को सुपर टाईब्रेक में 3-6, 6-4 (12-10) से हराकर सबको चौंका दिया।

इसके अलावा तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी ने सौरभ सिंह व उपनिषद भारद्वाज को 6-4, 6-3 से हराया। वहीं वंश नंदल व मयंक शर्मा ने पार्थ पाटिल व अर्न्त्य ओह्ल्यान को 6-1, 6-4 और सुनील कुमार व एकलव्य सिंह ने अमित व पार्थ सारथी शर्मा को 7-5, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed