{"_id":"6a4c5b6e738c114d9c03536c","slug":"vigilance-registered-fir-against-retired-co-shubh-suchit-for-amassing-assets-disproportionate-in-up-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार: रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर विजिलेंस का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति की जांच में बड़ा खुलासा; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार: रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर विजिलेंस का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति की जांच में बड़ा खुलासा; FIR दर्ज
Tue, 07 Jul 2026 07:24 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:24 AM IST
सार
यूपी में रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। करोड़ों की संपत्ति की जांच में 42 लाख की अघोषित आय का खुलासा होने के बाद FIR दर्ज की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में विजिलेंस ने रिटायर्ड डिप्टी एसपी शुभ सूचित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज की है। शासन के आदेश पर उनकी चल-अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच में करीब 42 लाख रुपये की अघोषित आय का खुलासा होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शुभ को वर्ष 2024 में बलिया के नरही कांड मामले में निलंबित किया गया था। एफआईआर के मुताबिक, मूल रूप से प्रयागराज एवं वर्तमान में कानपुर निवासी शुभ सूचित वर्ष 2024 में बलिया में तैनात थे। बिहार बार्डर पर ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने छापा मारा था।
विज्ञापन
बाद में सीओ शुभ सूचित समेत कई पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी। शासन द्वारा शुभ सूचित की विजिलेंस से जांच कराने में पता चला कि वैध स्रोतों उनकी कुल आय 1.92 करोड रुपये है, जबकि चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण पर 2.43 करोड़ रुपये व्यय किए गए।
विज्ञापन