पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Semi-naked body of young man found in car that overturned after going out of control in Amethi murder suspect

Amethi News: अनियंत्रित होकर पलटी कार में मिली युवक की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका; पुलिस हिरासत में दोस्त

Tue, 07 Jul 2026 10:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

अमेठी में अनियंत्रित होकर पलटी कार में युवक की अर्धनग्न लाश मिली। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Semi-naked body of young man found in car that overturned after going out of control in Amethi murder suspect
पलटी कार, प्रतीक दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अमेठी में मंगलवार को अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगंज के कुरंग गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर युवक की अर्धनग्न लाश मिली। इसकी पहचान प्रतापगढ़ के माधोपुर चिलबिला निवासी प्रतीक दुबे (27) के रूप में की गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप का लगाया है। पुलिस उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रतीक सोमवार रात करीब 11:15 बजे सुल्तानपुर के सौरमऊ स्थित अपने ननिहाल से दोस्त के बुलाने पर कार से निकला था। रात करीब 1.00 बजे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे आरा मशीन पर रखी लकड़ी की लाट से टकराकर पलट गई। कार के भीतर प्रतीक अर्धनग्न अवस्था में मिला। जबकि, उसका साथी अनुराग पाल सुरक्षित बच गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गई। वहां चिकित्सकों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हादसे के समय प्रतीक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। इससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। उनका आरोप है कि प्रतीक की हत्या करके घटना को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामराम कुशवाहा ने बताया कि मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मौखिक तौर पर परिजनों ने आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed