{"_id":"6a4bff07496310118b00d1dd","slug":"female-students-took-out-a-ceremonial-procession-for-saplings-amethi-news-c-96-1-ame1024-169993-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छात्राओं ने निकाली पौधों की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छात्राओं ने निकाली पौधों की बरात
Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के आयोजित कार्यक्रम में पौध के साथ शामिल छात्राएं। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। वन महोत्सव के तहत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संग्रामपुर में छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पौधों की बरात निकाली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संदेश दिया। इसके बाद भौसिंहपुर पौधशाला में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
पौधों की बरात गणेश देवतन, संग्रामपुर चौराहा, ब्लॉक मुख्यालय और कालिकन धाम से होते हुए भौसिंहपुर पौधशाला पहुंची। मार्ग में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वन विभाग ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्राओं को पौधे वितरित किए।
ब्लॉक प्रमुख कल्लन देवी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। पर्यावरण प्रेमी वरुण सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के सहयोग से प्रत्येक गांव में स्मृति उपवन विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पौधशाला के वाचर राजेंद्र कुमार और अरविंद सिंह ने पौधों को हाथ में लेकर नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर वन दरोगा रणवीर सिंह, शुभम सिंह, शुभम पटेल, शुभम भटनागर, कुंवर बहादुर, जगतनारायण, मोहम्मद शफीक, ध्रुवराज, राजकुमार मिश्र, अवधेश सिंह, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।