{"_id":"6a4bfdd41ca7594d71041e2e","slug":"biers-were-carried-out-together-villagers-wept-amethi-news-c-96-1-ame1020-170021-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक साथ उठीं अर्थियां, रो पड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक साथ उठीं अर्थियां, रो पड़े ग्रामीण
Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
पड़री गांव में गमगीन मृतक सौरभ के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर गोसाईगंज के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुंशीगंज के पड़री गांव निवासी सौरभ यादव और अभिषेक यादव के शव रविवार देर रात घर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों घरों से उठ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। हादसे में घायल अक्षय यादव और तेजगढ़ निवासी नितिन यादव का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों शव गांव पहुंचे। सौरभ का शव घर पहुंचते ही मां सुशीला देवी बेटे को पुकारते हुए बिलख पड़ीं। भाई समरजीत और बहन वंदना का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता जगदीश प्रसाद भी बेटे को अंतिम बार देखकर खुद को संभाल नहीं सके। उधर अभिषेक का शव पहुंचते ही मां गुड़िया देवी बेसुध हो गईं।
भाई अभय और बहन खुशी के आंसू नहीं थम रहे थे। पिता घनश्याम यादव गहरे सदमे में दिखाई दिए। परिजनों की हालत देख गांव की महिलाओं की भी आंखें भर आईं। सोमवार सुबह दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ घरों से निकलीं तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में दिनभर शोक का माहौल बना रहा। लोग दोनों परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र, ललित यादव, अजय कुमार, प्रखर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप, कप्तान सिंह अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।