पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The clouds did not rain; the humidity tormented us all day long.

Amethi News: बरस नहीं रहे बादल, उमस ने दिनभर सताया

Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The clouds did not rain; the humidity tormented us all day long.
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से पूरे दिन चिपचिपी गर्मी बनी रही। घरों, बाजारों और खेतों में लोग गर्मी से राहत तलाशते नजर आए।
विज्ञापन



दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। जरूरी काम से निकले लोग बार-बार छांव में रुककर राहत लेते दिखे। गन्ने का रस, शिकंजी, लस्सी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। स्कूलों से लौटते बच्चे भी उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। घरों के भीतर भी गर्मी से खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



धान की रोपाई पर भी उमस का असर दिखाई दिया। किसान सुबह और शाम के समय रोपाई कराने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि दोपहर में कई स्थानों पर काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। लगातार पसीना निकलने और उमस बढ़ने से खेतों में काम कर रहे मजदूरों को बार-बार विश्राम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ देर धूप में रहने पर ही बेचैनी होने लगती है। सरोज देवी ने कहा कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चों को पहले पानी पिलाकर आराम कराना पड़ता है। किसान हरिनाम सिंह के अनुसार उमस के कारण मजदूर लगातार खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। दुकानदार शाहिद अली ने बताया कि दोपहर में ग्राहक कम निकलने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed