सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Villagers capture mischievous monkey

Lucknow News: उत्पाती बंदर को ग्रामीणों ने किया कैद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers capture mischievous monkey
बंदर के काटने से हुए जख्म दिखाती युवती।
विज्ञापन
लखनऊ। विकास खंड काकोरी के आबिद खेड़ा गांव में एक बंदर उत्पात मचा रहा है। लोग उसके डर से घरों से निकलने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लेकर डायल 112 तक बार-बार शिकायत की। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन हर बार यह कहकर लौट गई कि मामला उनके विभाग का नहीं है।
Trending Videos

शुक्रवार शाम गांव वालों ने एकजुट होकर अतिरिक्त टाउन एरिया में बने सार्वजनिक शौचालय में बंदर को बंद कर दिया। ग्रामीण सरोज राजपूत ने बताया कि एक ही बंदर पूरे गांव में आतंक का कारण बन चुका था। वह 30 से अधिक घरों में घुसकर लोगों को काट चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जब कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। गीता ने बताया कि एक सप्ताह में बंदर ने कई लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी का इलाज चल रहा है। एसडीओ चंदन चौधरी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जल्द ही वन विभाग की टीम को मौके पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed