सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadline for filing claims and objections may be extended and notice hearings will also receive new date In SI

SIR: अभी और बढ़ सकती है मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की तिथि, नोटिस सुनवाई को भी मिलेगी दूसरी तारीख; जानें अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में मतदाताओं के दावे-आपत्तियों की तिथि अभी और बढ़ सकती है। नोटिस सुनवाई को भी दूसरी तारीख मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...

deadline for filing claims and objections may be extended and notice hearings will also receive new date In SI
बूथ का निरीक्षण करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि बढ़ने की उम्मीद है। अभी 6 फरवरी अंतिम तारीख है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक तार्किक असंगति के नोटिसों की सुनवाई तक प्रारंभ नहीं हुई है। वहीं, एक बार नोटिस का जवाब न देने वाले मतदाताओं को दुबारा जवाब देने का अवसर दिया जाएगा।
Trending Videos


ऐसे मतदाता जिनके नाम का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ऐसे 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस जारी की गई है। अभी तक नोटिस पाने वाले लोगों में से बमुश्किल 50 प्रतिशत ही जवाब देने पहुंचे हैं। जो लोग अभी तक जवाब देने नहीं पहुंच पाए हैं, उनके मामले में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हें दुबारा सुनवाई की तिथि दें। उन्हें एसएमएस व बीएलओ के माध्यम से यह संदेश भिजवाया जाएगा कि वे दूसरी तारीख को जवाब देने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन लोगों को  विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया

प्रदेश में 2.22 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम, पिता के नाम में अंतर, माता-पिता की आयु से सिर्फ 15 वर्ष से भी कम का अंतर है, उन्हें तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा। राजनीतिक दलों की ओर से भी मांग की जा चुकी है कि दावे व आपत्तियों की समय-सीमा और बढ़ाई जाए। नोटिस पर सुनवाई की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। अभी यूपी में विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं, ऐसे में शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने को पर्याप्त समय है।

बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में शनिवार को लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। बीएलओ ने मौके पर ही मतदाता बनने के लिए लोगों को फॉर्म-6 भरवाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। वह एमआईएस संस्थान में बने बूथ पर गए और मतदाताओं से बात की।
 

रिणवा ने लखनऊ उत्तर के खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज चौक व मॉडर्न इंडियन स्कूल एमआईएस चौराहा राजाजीपुरम और लखनऊ कैंट क्षेत्र के कार्यालय चीफ इंजीनियर कैनाल कॉलोनी उदयगंज व नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कैसरबाग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। 

1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे

कहा कि अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर कोई व्यक्ति दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है तो वह फॉर्म-7 भरकर उसका नाम सूची से कटवाए। वहीं, मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरे। प्रदेश में सभी 1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उसे भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed