सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banda jail Jailer suspended and Superintendent in departmental inquiry in case of gangster Ravi Kana release

गैंगस्टर रवि काना रिहा मामला: जेलर निलंबित...अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच; डीआईजी जेल की रिपोर्ट पर गिरी गाज

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

गैंगस्टर रवि काना को रिहा करने के मामले में बांदा जेल के जेलर निलंबित कर दिए गए हैं। जबकि, अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज राजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। 

banda jail Jailer suspended and Superintendent in departmental inquiry in case of gangster Ravi Kana release
banda jail/बांदा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी की बांदा जेल से गुपचुप तरीके से गैंगस्टर रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना को रिहा करने के मामले में जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक अनिल गौतम के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Trending Videos


गैंगस्टर रवि काना पर इस साल नोएडा के सेक्टर-63 थाने में वसूली समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। रवि अन्य मामलों में बांदा जेल में बंद था। वसूली मामले में बी-वारंट के जरिये वह न्यायालय में तलब किया गया था। केस के विवेचक ने आरोपी की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर 29 जनवरी को आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई थी। इसी दिन शाम को जेल से रवि काना को रिहा कर दिया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर ने मामले में डीजी जेल व जेल अधीक्षक को से जवाब मांगा था। कहा था कि मामले में क्यों न जेल अधीक्षक पर आरोपी को कस्टडी से भगाने का केस चलाया जाए।

मामले में डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल डीआईजी जेल प्रयागराज रेंज राजेश श्रीवास्तव को जांच सौंपी। कुछ ही घंटे बाद जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया। डीजी ने बताया कि निलंबित किए गए जेलर के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेल अधीक्षक की भी लापरवाही रही है, लिहाजा उनके खिलाफ भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed