सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said printed Form-7 is being sent to villages in conspiracy to cut votes of opposition

SIR: 'गांवों में भेजे जा रहे छपे छपाए फार्म-7...', अखिलेश यादव बोले- विपक्ष के वोट काटने की साजिश की जा रही

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि SIR के तहत गांवों में छपे छपाए फार्म-7 भेजे जा रहे हैं। इसके जरिए विपक्ष के वोट काटने की साजिश की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Akhilesh Yadav said printed Form-7 is being sent to villages in conspiracy to cut votes of opposition
अखिलेश यादव - फोटो : सपा पार्टी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एसआईआर के तहत भेजे जा रहे फार्म-7 को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने न्यायालय और चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल खड़ा किया कि आखिर गांवों में छपे छपाए फार्म-7 कौन भेज रहा है? जिसके माध्यम से आपत्ति करके कोई भी अन्य किसी का नाम कटवाने की साज़िश कर सकता है। 

Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए इस पोस्ट के साथ सपा मुखिया ने दो फार्म भी अटैच किए हैं।  उन्होंने लिखा कि जो शिकायतकर्ता हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है। फर्ज़ी हस्ताक्षर करवाकर, विपक्ष के वोट काटने की साज़िश की जा रही है। पीडीए समाज खासतौर से अल्पसंख्यकों के नाम बड़े स्तर पर काटे जा रहे हैं। जिसके नाम की आपत्ति की जा रही है, उसे भी नहीं मालूम है कि उसका नाम सब कुछ सही होने के बावजूद काटा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed