सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changes in Uttar Pradesh, see the latest update.

UP: यूपी के मौसम में बदलाव के संकेत, कई जिलों में बारिश संग गिर सकते हैं ओले, तपिश से मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 03 Apr 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

Weather changes in Uttar Pradesh, see the latest update.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी तेज धूप तो कई जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और ओले भी गिर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप रही पर रात में कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

Trending Videos


मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के 8 जिलों के 20 लाख जनधन खातों में एक पैसा नहीं, बैंकों ने इन खातों को संदिग्ध श्रेणी में डाला

ये भी पढ़ें -  पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेशभर में छापेमारी, 20 गिरफ्तार; कंट्रोल रूम एक्टिव


इधर बृहस्पतिवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को असहज किया। बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से बारिश का दौर शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा। इस दौरान कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में है तेज हवा के साथ गरज चमक की संभावना
बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed