फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Scorching heat continues in UP; heatwave alert issued for 31 districts.

Weather in UP: यूपी में गर्मी का सितम बरकरार, 31 जिलों में लू का अलर्ट, अभी मानसून के आसार नहीं

Sat, 20 Jun 2026 09:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 20 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू और तीखी गर्मी का असर बना रहेगा। फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी है।

विज्ञापन
Weather in UP: Scorching heat continues in UP; heatwave alert issued for 31 districts.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले भीषण गर्मी और मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और तराई के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 43 डिग्री, वाराणसी में 42.6 डिग्री, कानपुर में 42.2 डिग्री और झांसी में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं विंध्य क्षेत्र के सोनभद्र में सर्वाधिक 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: ट्रस्ट की बैठकों में नहीं रखा जाता था सोने-चांदी का ब्योरा, बहुमूल्य दान सामग्री गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर कैंप कार्यालय विवाद: महंत शशिकांत दास बोले- मैंने निःशुल्क दी थी जगह, कमीशनखोरी की जानकारी नहीं


26 जून के बाद ही मानसून की उम्मीद
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू और तीखी गर्मी का असर बना रहेगा। फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में 26 जून से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना नहीं दिख रही है। 26 जून से तराई से अच्छी बारिश की शुरुआत के संकेत हैं। तब तक लोगों को गर्मी, उमस और लू जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में है लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed