{"_id":"6a1f05989168357a9806e0f1","slug":"weather-in-up-the-heat-will-increase-with-temperatures-crossing-40-degrees-in-many-districts-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: तेज गर्मी और उमस के लिए हो जाएं तैयार, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार; कहीं बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: तेज गर्मी और उमस के लिए हो जाएं तैयार, कई जिलों में पारा जाएगा 40 डिग्री पार; कहीं बारिश के आसार
Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
सार
बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्शियस के पार भी जा सकता है।
विज्ञापन
अब गर्मी दिखाएगी रंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न ले लिया। दिनभर धूप निकलने से कई जिलों में तेज गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: "लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी", डीजीपी बोले- दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बोगस फर्में बनाकर जीएसटी चोरी, 50-50 हजार रुपये के दो इनामी पकड़े; करोड़ों का लगा चुके हैं चूना
तापमान की बात करें तो फर्रुखाबाद 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बस्ती में 41 डिग्री, जबकि लखीमपुर खीरी और बांदा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिसके कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है।