{"_id":"69e599565b0fe0d1d4004735","slug":"western-up-leads-in-milk-production-bundelkhand-lags-behind-bulandshahr-largest-milk-producing-district-in-up-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दूध उत्पादन में पश्चिमी यूपी अव्वल, बुंदेलखंड पीछे; बुलंदशहर प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दूध उत्पादन में पश्चिमी यूपी अव्वल, बुंदेलखंड पीछे; बुलंदशहर प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक जिला
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार
दूध उत्पादन में पश्चिमी यूपी अव्वल है, जबकि बुंदेलखंड काफी पीछे है। वहीं, बुलंदशहर प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक जिला बना है। अब विभाग यूपी में हर जिले में भरपूर दूध उत्पादन के प्रयास में जुटा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
दूध उत्पादन में पश्चिमी यूपी अव्वल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। इसमें बुलंदशहर पूरे प्रदेश में नंबर एक है। वहीं, बुंदेलखंड पांच से सात फीसदी की हिस्सेदारी के साथ बहुत पीछे है। अब प्रदेश सरकार की ओर से हर जिले में पर्याप्त दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बड़ी डेयरी के साथ ही छोटी डेयरी का भी विकास किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र की जलवायु के अनुसार उन्नत किस्म की भैंस और गाय की नस्ल को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रदेश में सहकारी समितियों के साथ ही निजी कंपनियां भी गांव-गांव दुग्ध कलेक्शन सेंटर खोल रही हैं। यहां 10 वर्ष में करीब 40 फीसदी की बढोत्तरी के साथ दूध उत्पादन करीब 388 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया है। कुल उत्पादन में करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी अकेले पश्चिमी उत्तर प्रदेश की है। बुलंदशहर में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन होता है।
इसी तरह पूर्वांचल की हिस्सेदारी करीब 31 फीसदी, मध्य यूपी की 14 फीसदी और बुंदेलखंड की पांच से सात फीसदी ही है। इस अंतर को कम करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत करीब एक हजार करोड़ खर्च करके जिलेवार दूध उत्पादन और आपूर्ति की चेन विकसित की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X