सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the DM arrived, illegal occupation was removed from the pasture.

Lucknow News: डीएम पहुंचे तो चरागाह से हटा अवैध कब्जा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
When the DM arrived, illegal occupation was removed from the pasture.
डीएम को समस्या बताते ग्रामीण।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्राम मुड़ियारा के देवीखेड़ा में चरागाह की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर कई दिनों से शिकायत कर रहे ग्रामीणों की बात आखिरकार शनिवार को सुन ली गई। मलिहाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम विशाख जी की सख्ती के बाद अवैध निर्माण राजस्व टीम ने ध्वस्त करा दिया।
Trending Videos

समाधान दिवस के दौरान रामगढ़ा मऊ निवासी राम भरोसे ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी तहसील के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। इस पर डीएम ने कानूनगो किशनपाल और क्षेत्रीय लेखपाल को फटकार लगाई और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में 370 शिकायतें आईं, जिनमें से 67 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 35 में से चार, बीकेटी में 55 में से नौ, मोहनलालगंज में 133 में से 21 और सरोजनीनगर में 57 में से पांच मामलों का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फोन कर फीडबैक लेना भी सुनिश्चित किया जाए।
बीकेटी में प्रधानों ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा
बख्शी का तालाब तहसील में अर्जुनपुर के प्रधान सरोज कुमार गुप्ता ने भाले से हमले के आरोपी पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। वहीं मझोरिया के प्रधान राकेश यादव ने शिकायत की कि कुछ दबंगों ने उसके घर पर हुड़दंग मचाया और हवाई फायरिंग की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मोहनलालगंज में एडीएम के न आने से मायूस लौटे बुजुर्ग
मोहनलालगंज में एडीएम प्रशासन शुभी सिंह के नहीं पहुंचने से कई फरियादी मायूस लौट गए। ब्रह्मदासपुर की सरोजनी को साल भर से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली, जबकि शीतलखेड़ा की रमकाला एक वर्ष से निराश्रित महिला पेंशन का इंतजार कर रही हैं। मऊ के हयात मोहम्मद ने डेढ़ साल से पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। एडीएम की गैरमौजूदगी के कारण इन बुजुर्गों की फरियाद अनसुनी रह गई। सीढ़ियां चढ़कर सभागार पहुंचे पीड़ित बुजुर्गों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed