फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife's obscene video circulated after failure to receive 10 lakh in dowry

Lucknow News: दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर पत्नी की अश्लील वीडियो की वायरल

Sun, 12 Jul 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Wife's obscene video circulated after failure to receive 10 lakh in dowry
लखनऊ। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। इसके बाद पति ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। विवाहिता ने पति व छह अन्य लोगों के खिलाफ कैसरबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज निवासी पीड़िता के अनुसार, उनका निकाह वर्ष 2019 में कैसरबाग निवासी दानिश से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वे कपड़े की दुकान खोलने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दानिश ने उनकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। ससुर से शिकायत करने पर उन्होंने भी छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
विज्ञापन

घर में बंद कर भाग गए ससुराल वाले, पुलिस ने बचाया
पीड़िता ने बताया कि 16 जनवरी की सुबह पति व ससुराल वालों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और घर में बंद कर भाग गए। अगले दिन पिता को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed