सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and sons accused of pouring petrol on labourer and setting him on fire

Lucknow News: महिला व बेटों पर श्रमिक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman and sons accused of pouring petrol on labourer and setting him on fire
अस्पताल में भर्ती आसिफ।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा निवासी किसान इरफान ने महिला और उसके बेटों पर उनके बेटे आसिफ (22) को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से झुलसे आसिफ का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
Trending Videos


इरफान ने बताया कि आसिफ पुणे के मूर्ति बनाने के कारखाने में काम करता है। उसने करीब डेढ़ माह पहले न्यू गुडौरा निवासी महिला को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। तय समय पर रुपये न मिलने पर आसिफ ने महिला का मोबाइल रख लिया था। 20 मार्च की शाम महिला ने आसिफ को रुपये लेने के लिए घर बुलाया। रात करीब आठ बजे आसिफ वहां पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया। इरफान का आरोप है कि महिला और उसके बेटों ने पहले आसिफ पर ब्लेड से हमला किया, फिर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आसिफ जलते हुए बाहर निकला और पानी भरे गड्ढे में कूद गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसिफ को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आसिफ शराब के नशे में महिला के घर पहुंचा था। महिला और उसके बेटों ने आसिफ को घर से जाने के लिए कहा तो उसने खुद ही ब्लेड से अपने हाथ काट लिए और आग लगा ली। पीड़ित के पिता को बुलाया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed