{"_id":"6aa8cbb068520a5fb60a1e5f","slug":"woman-murdered-by-having-her-head-smashed-in-lucknow-mansarovar-market-police-investigating-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मानसरोवर मार्केट में सिर कूचकर महिला की हत्या, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मानसरोवर मार्केट में सिर कूचकर महिला की हत्या, पुलिस कर रही जांच
Tue, 15 Sep 2026 10:08 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
लखनऊ के मानसरोवर मार्केट में सिर कूचकर महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में 27 वर्षीय महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट की है। यहां की रहने वाली राधा (27) की हत्या की हुई है। बताया गया कि राधा अक्सर शराब के नशे में घूमती दिखाई देती थी। यहीं मानसरोवर मार्केट के पास रहती थी।
विज्ञापन
कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक, राधा बल्दीखेड़ा की रहने वाली थी। वह करीब तीन वर्षों से मानसरोवर मार्केट में ही घूमती रहती थी और शराब का सेवन करती थी। रात में वह मार्केट की खाली पड़ी दुकानों में सो जाती थी। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन