सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman was trampled to death by elephant while grazing goats in field In Bahraich

UP News: महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, खेत में बकरी चरा रही थी; गांव में फैली दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला। वह खेत में बकरी चरा रही थी, इसी समय हाथी ने हमला कर दिया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

woman was trampled to death by elephant while grazing goats in field In Bahraich
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव के पास रविवार दोपहर में बकरियां चरा रही वृद्ध महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। उसका शव जंगल से सटे गांव निवासी मुरली के खेत से मिला। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

Trending Videos


बताया गया कि भवानीपुर गांव निवासी कुवरिया (80) पत्नी इतवारी सुबह 11 बजे के करीब जंगल के किनारे स्थित चारागाह में बकरियां चराने के लिए गई थी। दोपहर 12:00 बजे के आसपास जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उसे दौड़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टस्कर हाथी को देख लोगों ने हाका लगाना शुरू किया

वृद्ध महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के खेतों से लोग दौड़ते तब तक हाथी ने हमला करके महिला को पैरों तले रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के चेहरे और सीने में गंभीर चोट लगी थी। गांव के बाहर शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने टस्कर हाथी को देख हाका लगाना शुरू किया। 




लगभग 40 मिनट तक हाथी मौके पर खड़ा रहा। इसके बाद जंगल की ओर गया। महिला का क्षतविक्षत शव खेत में मिला। लग रहा था हाथी ने पहले दांत से कई हमले करके महिला को घायल किया, फिर पैरों से कुचला। 

पहले हल्दी के खेत में जमकर उत्पात मचाया था

मौके पर पहुंचे वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वाचर सुनील गौड़ ने घटनास्थल का मुआयना किया। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव निवासी मुरली पुत्र राम किशुन के हल्दी के खेत में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था। इसके बाद महिला पर हमला कर उसे भी मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed