सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women create ruckus to convert prepaid meter into postpaid meter, surround SDO

Lucknow News: प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने के लिए महिलाओं का हंगामा, एसडीओ को घेरा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus to convert prepaid meter into postpaid meter, surround SDO
हंगामा करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को 16,328 प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। इन उपभोक्ताओं ने मार्च से अप्रैल तक का करीब पांच करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा नहीं किया था। बिजली काटे जाने पर खदरा और निशातगंज की महिलाओं ने पुरनिया स्थित वर्टिकल कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इससे निपटने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
Trending Videos


महिलाओं ने प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की मांग उठाई। करीब 150 आक्रोशित महिलाओं ने मुख्य अभियंता कक्ष में धावा बोला। वह नहीं मिले तो महिलाएं बिलिंग के उपखंड अधिकारी राजकुमार के कक्ष में घुस गईं और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। कार्यालय में मौजूद अभियंताओं और अन्य अधिकारियों से उनकी लगभग एक घंटे तक नोकझोंक चलती रही। हुसैनगंज, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी कृष्णानगर और गोमतीनगर में भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आक्रोश

एक महिला ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च को 10 हजार रुपये जमा किए थे। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह बिजली काट दी गई। उन्होंने सवाल किया कि बिजली कैसे कटी, इसका कारण बताया जाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटरों की व्यवस्था अव्यवहारिक है। उन्हें समय पर बिल जमा करने में परेशानी हो रही है।

प्रीपेड मीटर बदलने की मांग

महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनके प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में नहीं बदला जाता, तब तक वे कोई बिल जमा नहीं करेंगी। घेराव के पीछे सत्तापक्ष के एक नेता का हाथ बताया जा रहा है। उनकी मुख्य अभियंता से फोन पर बातचीत के दौरान नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को घेराव करने और प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने के लिए उकसाया।्र
इस जोन में इतने कटे कनेक्शन
अमौसी 4383

गोमतीनगर 3206

जानकीपुरम 3054
लखनऊ मध्य 5685
Iउपभोक्ताओं पर पोस्टपेड मीटर की देनदारी होने के कारण बिजली कट रही है। ऐसे बकायेदारों को तीन-तीन बार मेसेज भेजे जाने पर भी मीटर रिचार्ज नहीं कराया जा रहा था, जिससे मुख्यालय से बिजली बंद कर दी गई थी। I
I- वीपी सिंह, मुख्य अभियंता, जानकीपुरम जोनI

हंगामा करतीं महिलाएं।

हंगामा करतीं महिलाएं।

हंगामा करतीं महिलाएं।

हंगामा करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article