फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath said this about Shivpal in the UP Assembly

शिवपाल पर सीएम योगी बोले: आप संघर्ष कर आगे बढ़े फिर भी अन्याय हुआ, हमारे साथ होते तो तस्वीर कुछ और होती

Wed, 01 Mar 2023 05:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Mar 2023 05:13 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि हम तीन साल तक आपके संपर्क में रहे हैं। जिस पर योगी ने कहा कि हम अब भी संपर्क में हैं। अब किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Yogi Adityanath said this about Shivpal in the UP Assembly
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने जहां नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष किए तो वहीं शिवपाल यादव पर उनका रुख नरम दिखा। शिवपाल यादव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि आप जमीन से संघर्ष कर आगे बढ़े हैं और आपको संघर्ष की कीमत का पता है। आपके साथ हमेशा अन्याय हुआ है। अगर आप हमारे साथ होते तो आज तस्वीर कुछ और होती। हम संघर्ष का सम्मान करते हैं। 

विज्ञापन


सीएम योगी विधानसभा में सिंचाई परियोजनाओं का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को हमने पूरा किया। इस बीच शिवपाल ने उन्हें टोकते हुए कहा कि अगर छह महीने पहले विभाग से हमें नहीं हटाया जाता तो योजना हम पूरा कर लेते। हमने 90 फिसदी काम पूरा कर लिया था। इस पर सीएम योगी ने कहा कि जनता को पता था कि आप पूरा नहीं करेंगे तो इसलिए ही जनता ने हमें चुना। आप तो काम करना चाहते थे लकिन आपको काम करने नहीं दिया गया। योगी ने कहा कि यही तो आपके साथ अन्याय हुआ है, अगर आप हमारे साथ होते तो आज तस्वीर ही कुछ और होती। इस पर शिवपाल ने कहा कि हम तीन साल तक आपके संपर्क में रहे हैं। जिस पर योगी ने कहा कि हम अब भी संपर्क में हैं। अब किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। जिसके बाद सदन में ठहाके लगने लगे।

विज्ञापन

सत्ता पक्ष का दावा, इससे बेहतर बजट आज तक नहीं बना
मंगलवार को विधान परिषद में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने छात्रों, नौजवानों एवं किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। जबकि सत्ता पक्ष ने कहा कि इससे बेहतर बजट अब तक नहीं बना है। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच लगातार नोंकझोंक हुई। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बजट की चर्चा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के हॉस्टलों की दशा खराब हैं। इन हॉस्टलों के गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भाजपा एमएलसी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर जानलेवा हमला करने वाले और हत्या की धमकी देने वालों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीएचयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों में जानबूझकर छात्रों को फेल किया जा रहा है। एलआईसी सहित अन्य संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है। इस पर विद्यासागर सोनकर ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विपक्ष को नहीं दिखाई पड़ रहा है। भाजपा के अरुण पाठक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed